बिहार में 24 घंटे में 40 बच्चों के लापता होने से चिंता

बिहार में बच्चों के लापता होने से जुड़ा आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में महज 24 घंटे के दौरान करीब 40 बच्चों के गायब होने की जानकारी सामने आई है। इनमें लड़कियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस की ओर से लापता बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।

Latest