दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी अभियान 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों और कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान रबी सीजन की तैयारियों, किसानों तक कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने और खेती से जुड़े जरूरी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्यों की कृषि प्राथमिकताओं और मौजूदा चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य रबी फसलों की बेहतर तैयारी, कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों के हित में प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।