Flydubai Captain Smit Machchhar: हवा में संकट के बीच भारतीय पायलट की बहादुरी, 174 यात्रियों की जान बचाने में निभाई अहम भूमिका

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सामने आए खतरनाक घटनाक्रम के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। दुबई से तेल अवीव जा रही Boeing 737 MAX 8 फ्लाइट में उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर घटना हुई। इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए और विमान ने अचानक तेजी से ऊंचाई खो दी। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक की ओर मोड़कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में करीब 174 यात्री सवार थे। घटना के दौरान विमान ने इमरजेंसी सिग्नल जारी किया और कुछ ही समय में हजारों फीट की ऊंचाई खो दी। इस बीच घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यात्रियों और क्रू के अन्य सदस्यों को अंदर पहुंचकर स्थिति संभालने का मौका मिला।

विमान अंततः सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतरा। घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार समेत संबंधित लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई। उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मित मच्छार का इलाज तबूक में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई से हैं और इससे पहले स्पाइसजेट में भी काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 2022 में फ्लाईदुबई ज्वाइन किया था और उनके पास विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है।

इस घटना के बाद भारतीय पायmachchharलट की बहादुरी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी भूमिका को लेकर प्रशंसा व्यक्त की।

फिलहाल कॉकपिट में हुई पूरी घटना और इसके पीछे की वजह की जांच जारी है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम और कथित हमले से जुड़े सभी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी सामने ।

Latest