मदुरै: नवजात शिशुओं को मुख्यमंत्री ने भेंट की एक ग्राम सोने की अंगूठियां

मदुरै, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सरकारी राजाजी अस्पताल के मातृत्व वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आज जन्मे नवजात शिशुओं और उनके परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में जन्मे बच्चों को व्यक्तिगत रूप से एक-एक ग्राम सोने की अंगूठी भेंट की। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों और नवजात बच्चों के परिजनों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मातृत्व वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री की ओर से सोने की अंगूठी भेंट किए जाने की यह पहल कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।