नितिन नवीन का दावा—‘भरोसे के माहौल’ की ओर बढ़ रहा पश्चिम बंगाल, युवाओं में दिखी नई उम्मीद

कोलकाता: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य की मौजूदा दिशा और सरकार के कामकाज को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब डर के माहौल से निकलकर भरोसे की ओर आगे बढ़ रहा है। नितिन नवीन ने अपने दौरे के दौरान पार्टी संगठन, नेताओं और सरकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए वादों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार कम समय में जमीन पर उतारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में सरकार के काम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री और पूरी टीम को बधाई दी। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, कला, साहित्य और खेल परंपरा से रही है। उनके मुताबिक, राज्य के युवाओं में भविष्य को लेकर नई उम्मीद दिखाई दे रही है और सरकार खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से यह उम्मीद बढ़ती है कि पश्चिम बंगाल अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हुए विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों के साथ मिलकर ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि नितिन नवीन का 27-28 सि