स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थक दक्ष चौधरी ने दी आंदोलन की चेतावनी, निष्पक्ष जांच की मांग
स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थक दक्ष चौधरी ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि संबंधित मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं. दक्ष चौधरी के मुताबिक, वह अपने समर्थकों के साथ शिकायत और ज्ञापन देने पहुंचे हैं. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगा कि मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई नहीं हो रही है, तो वे भीड़ जुटाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. साथ ही उन्होंने नीशू के पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही.