पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर

Bihar Flood News: बिहार में गंगा समेत लगभग सभी नदिया उफान पर हैं। बाढ़ को लेकर तमाम जिले अलर्ट पर हैं और लगातार तटबंधों की निगरानी की जा रही है। पटना में गंगा नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है हालांकि इस बीच राहत भरी खबर सामने आई हैं। गांधी घाट पर गंगा नदी में पानी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर है। पिछले कुछ घंटे में जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। दरअसल, शनिवार, 5 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.53 मीटर दर्ज किया गया था, जो वर्ष 2016 के 50.52 मीटर के HFL से एक सेंटीमीटर अधिक है। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने राजधानी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 सितंबर की सुबह 8 बजे तक गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.62 मीटर तक पहुंच सकता है। यदि यह पूर्वानुमान सही रहता है तो जलस्तर मौजूदा HFL से करीब 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाएगा। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार दोपहर दो बजे के बाद से गांधी घाट पर गंगा नदी में पानी का वाटर लेवल बढ़ना रूक गया है। गांधी घाट का नया रिकार्ड HFL = 50.57 दर्ज किया गया है। इससे पहले गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन दो बजे दोपहर के बाद वाटर लेवल में बढ़ोतरी रूक गई है।

मोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह

PATNA: बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अब मोकामा इलाके में भी बाढ़ का असर साफ दिखाई देने लगा है। गंगा का पानी मैदानी इलाकों में फैलने के बाद मोकामा प्रखंड के कई गांवों में हालात बिगड़ गए हैं। कई घरों में पानी घुस चुका है और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।   सबसे ज्यादा परेशानी शिवनार, बरहपुर और मोर इंग्लिश समेत आसपास के इलाकों में देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि पुराने NH-31 बायपास तक गंगा का पानी पहुंच गया है। सड़क पर पानी आने के बाद लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है और ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।   बाढ़ की खबर मिलते ही मोकामा विधायक अनंत सिंह खुद मौके पर पहुंचे। विधायक अपने काफिले के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और यह भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।   विधायक ने सिर्फ जलभराव की स्थिति ही नहीं देखी, बल्कि बाढ़ के बीच लोगों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कम्युनिटी किचन की व्यवस्था देखी, जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में मेडिकल सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। बाढ़ के दौरान बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में प्रभावित इलाकों में दवाइयों और इलाज की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति जानी गई।

Bihar News : 30 रुपये से शुरू हुआ झगड़ा, 200 रुपये पर बिगड़ी बात! पत्नी की मौत, जानिए किस पर लगा हत्या का आरोप

Bihar News : भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में महज पैसों के मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के बीच 200 रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 29 वर्षीय महिला सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के ससुर ने अपने ही बेटे पर पत्नी की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही तीयर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में मृतका की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव के वार्ड नंबर सात निवासी संतोष राम की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। सोनी देवी की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। वर्ष 2020 में उसकी शादी संतोष राम के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा रतन कुमार और एक बेटी सृष्टि कुमारी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 30 रुपये देने से शुरू हुआ था विवाद मृतका के ससुर रामाधार राम के अनुसार, गुरुवार की रात उनका बेटा संतोष राम पलदारी का काम करके घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपनी पत्नी सोनी देवी को 30 रुपये दिए। इस पर सोनी देवी ने कथित तौर पर कहा कि उसे पहले ही 130 रुपये मिल चुके हैं, फिर केवल 30 रुपये क्यों दिए जा रहे हैं।इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद संतोष राम खाना खाए बिना छत पर जाकर सो गया, जबकि सोनी देवी नीचे कमरे में सोने चली गई। सुबह 200 रुपये को लेकर फिर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मामला एक बार फिर बिगड़ गया। उठने के बाद संतोष राम ने अपनी पत्नी पर उसकी जेब से 200 रुपये निकालने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया।घर में मौजूद ससुर रामाधार राम ने पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया। इसके बाद वह किसी काम से घर से बाहर चले गए। लेकिन कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, क्रॉस FIR की मांग

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थक दक्ष चौधरी ने दी आंदोलन की चेतावनी, निष्पक्ष जांच की मांग स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थक दक्ष चौधरी ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि संबंधित मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं. दक्ष चौधरी के मुताबिक, वह अपने समर्थकों के साथ शिकायत और ज्ञापन देने पहुंचे हैं. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगा कि मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई नहीं हो रही है, तो वे भीड़ जुटाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. साथ ही उन्होंने नीशू के पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही.

स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट का मुद्दा शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को दिनभर गरमाया रहा. आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के कबूलनामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया. सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि स्वतंत्र भारद्वाज पर आपराधिक डराने-धमकाने की धारा जोड़ी गई है. उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने निशु के पिता संजय जी की पहले से दर्ज FIR में गुंडे स्वतंत्र भारद्वाज पर SC/ST एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं. इसमें जान से मारने की धमकी देने के लिए BNS की धारा 351(3) भी जोड़ी गई है.’ उन्होंने कहा, ‘जल्द ही स्वतंत्र भारद्वाज पर हत्या की कोशिश या गैर-इरादतन हत्या की कोशिश की धारा भी जोड़ी जाएगी. हमारे वकील अभी पुलिस स्टेशन में हैं और पुलिस से उनके वादे को पूरा करने के लिए फॉलो-अप कर रहे हैं. वह उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने वाली धारा भी जोड़ने के लिए मना रहे हैं ताकि मामला और सख्त हो सके.’ मामले नाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनका स्वतंत्र भारद्वाज से कोई संबंध नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आधिकारिक शिकायत की है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की.

निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?

दिल्ली में सीजेपी एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर सियासी बवाल बढ़ गया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर सवाल उठाए. वहीं बीजेपी ने समुदाय को बांटने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा और कट्टा इस्तेमाल करने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहुंच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद मनोज तिवारी तक कैसे हुई. पवन खेड़ा ने 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह और 2024 में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के कथित विशेष पास को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या भारद्वाज प्रधानमंत्री मोदी के Gen Z आउटरीच के दूत है.

खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट का मुद्दा शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को दिनभर गरमाया रहा. आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के कबूलनामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया. सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि स्वतंत्र भारद्वाज पर आपराधिक डराने-धमकाने की धारा जोड़ी गई है. उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने निशु के पिता संजय जी की पहले से दर्ज FIR में गुंडे स्वतंत्र भारद्वाज पर SC/ST एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं. इसमें जान से मारने की धमकी देने के लिए BNS की धारा 351(3) भी जोड़ी गई है.’ उन्होंने कहा, ‘जल्द ही स्वतंत्र भारद्वाज पर हत्या की कोशिश या गैर-इरादतन हत्या की कोशिश की धारा भी जोड़ी जाएगी. हमारे वकील अभी पुलिस स्टेशन में हैं और पुलिस से उनके वादे को पूरा करने के लिए फॉलो-अप कर रहे हैं. वह उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने वाली धारा भी जोड़ने के लिए मना रहे हैं ताकि मामला और सख्त हो सके.’ मामले नाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनका स्वतंत्र भारद्वाज से कोई संबंध नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आधिकारिक शिकायत की है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की.

कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम