एलावेनिल वालारिवन ने कहा- पदक से ज्यादा अहम है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अहमदाबाद में भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वालारिवन ने एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन और भविष्य की तैयारियों पर बात की। दो बार एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुकीं एलावेनिल ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल पदक हासिल करना नहीं, बल्कि हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उन्होंने गुजरात सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात, गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी और विजय भारती समेत सहयोगी टीमों का आभार जताया। एलावेनिल ने कहा कि फिलहाल वह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहती हैं। 2028 ओलंपिक को लेकर उन्होंने कहा कि अभी उनका ध्यान वर्तमान पर है।

Latest