बिहार SIR पर सम्राट चौधरी का बयान, वोटर लिस्ट पर कही बड़ी बात
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने SIR के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के बाद बिहार की अंतिम वोटर लिस्ट जारी की गई, जिसमें 7 करोड़ 42 लाख मतदाता दर्ज हैं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने समेत कई सवाल उठाए गए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रशासन और चुनाव आयोग को जानकारी मिलने के बाद संबंधित मामलों की जांच की गई और बताए गए लोगों के नाम सूची में मौजूद पाए गए।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति ने यह दावा किया हो कि उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार SIR और वोटर लिस्ट को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक बहस जारी है।