वैशाली में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन 6 लेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। लालगंज के जलालपुर इलाके में गंडक नदी के समीप भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन 6 लेन पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। पुल का स्ट्रक्चर गिरते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह पुल निर्माणाधीन था और इसी दौरान अचानक इसका एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। स्ट्रक्चर गिरने की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा और नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। हालांकि, निर्माणाधीन पुल के इतने बड़े हिस्से के गिरने से परियोजना की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रशासन की ओर से घटना की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पुल का स्ट्रक्चर किन परिस्थितियों में गिरा और इसके पीछे तकनीकी या निर्माण संबंधी क्या वजह रही।

Latest