Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार! गंगा समेत कई नदियां उफान पर, इन इलाकों में बढ़ रहा जलस्तर

पटना: बिहार में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। राज्य की कई प्रमुख नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल संसाधन विभाग (WRD) की 7 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे की रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि कई इलाकों में नदी का जलस्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। खासकर गंगा, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी और घाघरा जैसी नदियों के कई स्थानों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है।हालांकि कुछ स्थानों पर जलस्तर में गिरावट भी दर्ज हुई है, लेकिन कई महत्वपूर्ण साइटों पर नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

पुनपुन में सबसे ज्यादा खतरा, खतरे के निशान से 2.87 मीटर ऊपर पानी

रिपोर्ट के मुताबिक पुनपुन नदी का जलस्तर पटना जिले के श्रीपालपुर में 53.47 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 50.60 मीटर है। यानी नदी का पानी खतरे के निशान से 2.87 मीटर ऊपर है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां पानी का ट्रेंड RISING यानी बढ़ता हुआ दर्ज किया गया है। इससे पुनपुन नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Latest