दिल्ली में सीजेपी एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर सियासी बवाल बढ़ गया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर सवाल उठाए. वहीं बीजेपी ने समुदाय को बांटने का आरोप लगाया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा और कट्टा इस्तेमाल करने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहुंच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद मनोज तिवारी तक कैसे हुई. पवन खेड़ा ने 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह और 2024 में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के कथित विशेष पास को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या भारद्वाज प्रधानमंत्री मोदी के Gen Z आउटरीच के दूत है.