अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर PM मोदी ने किया स्मरण, रामजन्मभूमि आंदोलन के योगदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि सिंघल ने अपना पूरा जीवन संस्कृति, समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने सामाजिक जीवन में रहते हुए तपस्वी जैसा जीवन जिया।

प्रधानमंत्री ने रामजन्मभूमि आंदोलन में अशोक सिंघल की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को सिंघल ने जिस दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया, उसका परिणाम आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रूप में दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और समर्पण लंबे समय तक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

Latest