भलूनी धाम में 10 हजार दीपों से सजा जन्मोत्सव, रोशनी में लिखा गया ‘Happy Birthday PM Modi Ji’

दिनारा/रोहतास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मोत्सव के अवसर पर रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भलूनी धाम में विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से जुड़े इस आयोजन में करीब 10 हजार दीप जलाए गए। दीपों की आकर्षक सजावट ने पूरे धाम परिसर को रोशनी से भर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। दीपों को इस तरह सजाया गया कि परिसर में “Happy Birthday, Shri Narendra Modi Ji” संदेश उभरकर सामने आया। बड़ी संख्या में जलाए गए दीपों के कारण भलूनी धाम का वातावरण काफी आकर्षक नजर आया और कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन के दौरान भलूनी धाम में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही।

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश कुमार ने आयोजन में पहुंचे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का स्वागत किया तथा उनकी सहभागिता के लिए आभार जताया। पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर तेनुअज मुखिया प्रतिनिधि अमित राय, मुन्ना सिंह, रिंकू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, नटवार मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह, दिनारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, हरेराम ठाकुर, रितेश राय, गुड्डू सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज सिंह, दीपक चौरसिया, ऊतम सिंह, भिखारी सिंह, महेंद्र पांडेय, अरविंद राय, संजय तिवारी, सौरभ सिंह, गोलू सिंह, रिंकू कुशवाहा, किरण पासवान, राजेंद्र पासवान, गुप्त पांडेय, पिंटू मिश्रा, विनय सिंह, सोनू सिंह और भोला सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भलूनी धाम में दीपों से की गई भव्य सजावट और सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव से जुड़ा स्थानीय आयोजन रहा

Latest