पटना, बिहार। IRCTC मामले में कोर्ट की ओर से आरोप तय किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले को लेकर JDU सांसद संजय झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोप है कि नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाई गई थी। अब अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं, जिसके बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।
संजय झा ने कहा कि आरोप तय होने का मतलब यह है कि अदालत ने मामले को सुनवाई के योग्य माना है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आगे का फैसला कोर्ट की प्रक्रिया के अनुसार ही होगा।
उन्होंने कहा कि अब इस मामले में ट्रायल शुरू होगा और अदालत जो भी निर्णय देगी, उसे स्वीकार करना होगा। संजय झा ने कहा कि मामला न्यायाधीन होने के कारण इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं है।
इसके साथ ही JDU सांसद ने विपक्षी नेताओं पर राजनीतिक निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि संबंधित नेताओं और उनकी सरकार का अब तक का राजनीतिक रिकॉर्ड जनता के सामने है। उनका कहना था कि इस मामले में अंतिम फैसला अदालत को ही करना है और सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।