SIR को लेकर CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान

गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हाल ही में जारी संयुक्त बयान में स्पष्ट किया है कि SIR की प्रक्रिया आयोग की सहमति से आगे बढ़ रही है। आयोग ने 24 जून 2025 के SIR आदेश और अलग-अलग चरणों के कार्यक्रम को लेकर किसी आंतरिक मतभेद से इनकार किया है। सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और स्वतंत्र संस्था है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष के उन दावों को आधारहीन बताया, जिनमें आयोग के भीतर असहमति होने की बात कही गई थी।

Latest