उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर PMO की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई होगी।