पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में ब्राह्मणों का महाजुटान, UGC नियम और SC/ST एक्ट को लेकर उठी आवाज

पटना ब्राह्मण महाजुटान: पटना में ब्राह्मण समाज का महाजुटान, UGC नियमों पर उठी आवाज।


पटना:
बिहार की राजधानी पटना में रविवार को ब्राह्मण समाज का बड़ा जुटान देखने को मिल रहा है। मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर उमड़ी भीड़ के बीच समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही है। इस महाजुटान को अपने अधिकार, सम्मान और सामाजिक भागीदारी की आवाज बुलंद करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

इस आयोजन में UGC के नए नियमों और SC/ST एक्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज की चिंताओं और सवालों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि समाज के लोगों के मन में कई विषयों को लेकर असंतोष है, जिन पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

अधिकार और सम्मान को लेकर एकजुट हुआ समाज

कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना है कि उनकी किसी दूसरे समाज या वर्ग से कोई लड़ाई नहीं है। उनकी मांग है कि सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान का ध्यान रखा जाए। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का मानना है कि उनकी समस्याओं और विचारों को भी नीतिगत फैसलों में उचित स्थान मिलना चाहिए।

महाजुटान के जरिए सामाजिक एकता, सम्मान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने की कोशिश की जा रही है। आयोजन स्थल पर जुटी भीड़ इस कार्यक्रम को लेकर लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शा रही है।

आशीष कुमार बब्बू के नेतृत्व में आयोजन

लोक मंच के आशीष कुमार बब्बू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। आयोजकों का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर सामूहिक रूप से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है।

सरकार तक पहुंचेगी समाज की आवाज?

इस महाजुटान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि समाज की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर केंद्र सरकार क्या रुख अपनाती है। खासकर UGC के नियमों और SC/ST एक्ट को लेकर सामने आ रही चिंताओं पर सरकार की प्रतिक्रिया पर लोगों की नजर रहेगी।

फिलहाल, पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में जुटे लोगों के बीच यह आयोजन सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में इस महाजुटान का क्या प्रभाव पड़ता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Latest