बक्सर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बक्सर जिले के चुरामनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन और जीविका भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और योजनाओं के लाभार्थियों तथा जीविका दीदियों से सीधे संवाद किया।
चुरामनपुर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी जायजा लिया। इस दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव और समस्याओं की जानकारी ली गई। जीविका से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली पहलों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बक्सर जिले के लिए करीब 92 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने की जानकारी सामने आई। इन योजनाओं को स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और ग्रामीण विकास को गति देने से जोड़कर देखा जा