रिपोर्ट: मुकेश कुमार सिंह | स्थान: सहरसा, बिहार
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया के रूप में हुई है। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के सरवेला-मुबारकपुर मार्ग की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शादी समारोह से लौटने के दौरान मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया बिहार के सहरसा में पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया की गोली मारकर हत्या। सलखुआ थाना क्षेत्र में हुई वारदात, पुरानी रंजिश की आशंका पर पुलिस जांच जारी।एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में खाना खाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सहरसा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने युवक पर लगाया आरोप
मृतक के भाई आवेद इकबाल के अनुसार, गुड्डू मुखिया शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान शाहिद नाम के युवक ने कथित तौर पर पीछे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि, घटना में शामिल लोगों और हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
मामले को लेकर सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि पूर्व मुखिया दोपहर के समय बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने ग्रामीण सड़क के पास उनकी कमर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
एसपी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
FSL टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
बाइट:
आवेद इकबाल — मृतक के भाई
विक्रम सिहाग — पुलिस अधीक्षक, सहरसा